लाइव न्यूज़ :

दिविज शरण जीते, अंकिता और बोपन्ना हारे

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:28 IST

Open in App

मेलबर्न, दो फरवरी भारत के दिविज शरण ने स्लोवाकिया के अपने जोड़ीदार इगोर जेलेनाया के साथ मिलकर मरे रिवर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।

दिविज और इगोर ने अर्जेन्टीना के गुइलेर्मो डुरान और स्पेन के अल्बर्ट रामोस विनोलास की जोड़ी को मंगलवार को यहां 4-6, 6-3, 10-8 से हराया।

आस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी के लिए हो रहे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दिविज और इगोर अगले दौर में गुरुवार को फेब्रिस मार्टिन और जेरेमी चार्डी की फ्रांस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

बोपन्ना और डेनमार्क के उनके जोड़ीदार फ्रेड्रिक नीलसन को पहले दौर में ही जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमेंस की आस्ट्रेलिया की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। बोपन्ना और नीलसन को सीधे सेटों में 4-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

अंकिता और नीदरलैंड की उनकी जोड़ीदार रोसाली वेन डेर होएक भी शुको ओयामा और एना शिबाहारा की जापान की जोड़ी के खिलाफ 2-6, 6-7 की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!