लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्क्वाश की मौजूदा स्थिति को देखकर दुख होता है: दीपिका पल्लीकल

By भाषा | Updated: September 13, 2019 21:51 IST

पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले मिस्र के अचराफ करगुई ने खफा होकर भारतीय टीम से नाता तोड़ लिया था जिसके बाद से भारतीय खिलाड़ी किसी पूर्णकालिक विदेशी कोच के बिना प्रशिक्षण ले रहे है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने अप्रैल 2018 के बाद से कोच नियुक्त करने में विफल रहने के कारण राष्ट्रीय महासंघ (एसएफआरआई) के रवैये की आलोचना करते हुए देश में इस खेल की मौजूदा स्थिति को ‘निराशाजनक’ बताया।

पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले मिस्र के अचराफ करगुई ने खफा होकर भारतीय टीम से नाता तोड़ लिया था जिसके बाद से भारतीय खिलाड़ी किसी पूर्णकालिक विदेशी कोच के बिना प्रशिक्षण ले रहे है।

दीपिका ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर आप देश में स्क्वाश को आगे ले जाना चाहते है तो सबसे पहले एक कोच का होना जरूरी है। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों कोच के बिना जाना विचित्र है। भारतीय स्क्वाश के साथ जो हो रहा है उसे देखकर निराशा होती है।’’

रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी दीपिका ने कहा, ‘‘भारत को विश्व स्तर पर इस खेल की बड़ी ताकत बनाने के लिए भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ (एसआरएफआई) को मजबूत संरचना की जरूरत है।''

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ना तो उचित संचरना है, ना ही कार्यक्रम। विश्व चैंपियन बनने के लिए काफी योजना बनानी होती है। कोच के बिना देश में इस मामले में अच्छा परिदृश्य नहीं है।’’

टॅग्स :दीपिका पल्लीकल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Games 2023: तीरंदाजी स्पर्धा में एक और स्वर्ण, झोली में 21वां गोल्ड, 84 मेडल के साथ चौथे स्थान पर, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Games 2023: एक और गोल्ड, भारत के खाते में 20वां स्वर्ण, अब तक 83 मेडल, दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने किया धमाल

क्रिकेटदिनेश कार्तिक बने पापा, दीपिका पल्लीकल ने दिया जुड़वां बच्चे को जन्म, जानें क्या रखा नाम, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर

क्रिकेटदिनेश कार्तिक ने निदाहास ट्रॉफी फाइनल पर खोला राज, क्यों 12 गेंदों पर 34 रन बनाने की चुनौती भी लगी थी 'आसान'

क्रिकेटजिम में हुई थी दीपिका पल्लीकल की दिनेश कार्तिक से मुलाकात, कर दिया था इग्नोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!