चेक गणराज्य में शीर्ष 10 में रही दीक्षा डागर

By भाषा | Published: June 6, 2021 01:10 PM2021-06-06T13:10:29+5:302021-06-06T13:10:29+5:30

Diksha Dagar in top 10 in Czech Republic | चेक गणराज्य में शीर्ष 10 में रही दीक्षा डागर

चेक गणराज्य में शीर्ष 10 में रही दीक्षा डागर

बिस्ट्राइस (चेक गणराज्य), छह जून भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह एमुंडी चेक लेडीज चैलेंज गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त नौवें स्थान पर रही।

इस 20 वर्षीय भारतीय ने अंतिम आठ होल में चार बर्डी बनायी। उन्होंने तीन दौर में 74—73—70 का स्कोर बनाया।

दीक्षा अगले सप्ताह हमवतन त्वेसा मलिक और आस्था मदान के साथ स्कैंडिनेविया मिक्स्ड मास्टर्स में भाग लेगी।

एमेच्योर सारा कोस्कोवा ने खिताब जीता। टेक्सास विश्वविद्यालय की छात्रा कोस्कोवा ने 64—67—71 का स्कोर बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Diksha Dagar in top 10 in Czech Republic

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे