दीक्षा डागर ने रचा इतिहास, जीता दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब

By भाषा | Published: March 16, 2019 10:01 PM2019-03-16T22:01:05+5:302019-03-16T22:01:05+5:30

Diksha Dagar: दीक्षा डागर लेडीज यूरोपीय टूर में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गईं, दीक्षा (18 वर्षीय) अपने से काफी अनुभवी ली एने पेस से दो शॉट से पिछड़ रही थीं

Diksha Dagar creates history, wins South African Women's Open | दीक्षा डागर ने रचा इतिहास, जीता दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब

दीक्षा बनीं लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर

केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका), 16 मार्च: दीक्षा डागर ने दक्षिण अफ्रीकी ओपन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वह लेडीज यूरोपीय टूर में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गयीं।

दीक्षा (18 वर्षीय) अपने से काफी अनुभवी ली एने पेस से दो शॉट से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने अंतिम दौर में एक भी बोगी नहीं की और वह एक शॉट की जीत हासिल करने में सफल रहीं। दीक्षा ने अदिति अशोक के नक्शे कदम पर चलते हुए पहला स्थान हासिल किया। अदिति 2016 में लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी थीं।

अदिति दो और यूरोपीय टूर ट्राफी हासिल कर चुकी हैं और अब एलपीजीए में खेलती हैं। दीक्षा ने पांच अंडर 211 के कुल स्कोर से खिताब अपने नाम किया जबकि ली एने का कुल स्कोर चार अंडर 212 रहा। भाषा नमिता आनन्द आनन्द

Web Title: Diksha Dagar creates history, wins South African Women's Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Golfगोल्फ