धीमी ओवर गति के लिए धोनी पर जुर्माना

By भाषा | Published: April 11, 2021 09:31 AM2021-04-11T09:31:39+5:302021-04-11T09:31:39+5:30

Dhoni fined for slow over rate | धीमी ओवर गति के लिए धोनी पर जुर्माना

धीमी ओवर गति के लिए धोनी पर जुर्माना

मुंबई, 11 अप्रैल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।’’

दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dhoni fined for slow over rate

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे