लाइव न्यूज़ :

आईपीएल में लचर प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप में वार्नर से पारी का आगाज कराना चाहते हैं फिंच

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:11 IST

Open in App

मेलबर्न, छह अक्टूबर आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर भले ही अभी खराब फॉर्म में चल रहे हों लेकिन सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच ने बुधवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे।

वार्नर ने पिछले एक साल से ज्यादा समय में छोटे प्रारूप में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन फिंच ने पारी का आगाज करने वाले अपने साथी का समर्थन किया और कहा कि वह ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप में पारी शुरू करेंगे। खराब फॉर्म के कारण ही सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया है।

फिंच ने टी20 विश्व कप के लिये संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने से पहले कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से वह आस्ट्रेलिया के लिये मैच खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। ’’

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसकी तैयारियों पर कोई संदेह नहीं है, इसमें कोई शक नहीं कि वह हैदराबाद के लिये खेलना पसंद करता, लेकिन मैं जानता हूं कि वह अब भी अभ्यास कर रहा है। वह खेलने के लिये तैयार होगा। ’’

वार्नर ने सितंबर 2020 के बाद से आस्ट्रेलिया के लिये कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह चोट, विश्राम और कार्यक्रम के एक दूसरे के साथ पड़ने के कारण चार श्रृंखलाओं के अंतिम 14 मैचों में नहीं खेल सके।

आईपीएल के इस सत्र (दोनों चरणों) में वह आठ पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक ही जमा सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत में आईपीएल सत्र के पहले चरण के दौरान उन्हें कप्तान पद से हटा दिया था।

वह विश्राम करने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम के साथ कैरेबियाई और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गये। आईपीएल के दूसरे चरण में उन्होंने पहले दो मैचों में शून्य और दो रन बनाये जिससे सनराइजर्स की टीम ने फिर से उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी।

फिंच खुद जुलाई में घुटने के ‘कार्टिलेज’ को दुरूस्त करने के लिये हुई सर्जरी के बाद टूर्नामेंट खेलेंगे। शुरू में आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर) और भारत (20 अक्टूबर) के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बन रहा था।

लेकिन फिंच ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह दोनों मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध होंगे। ’’

फिंच ने कहा, ‘‘पिछले दो हफ्तों मेरे उबरने की प्रक्रिया अच्छी रही है तो पूरी संभावना है कि मै खेलने के लिये फिट रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!