लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एफसी, बेंगलुरु एफसी डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:08 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर दिल्ली एफसी और बेंगलुरु एफसी ने मंगलवार को क्रमश: केरल ब्लास्टर्स और भारतीय नौसेना को हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

यहां के कल्याणी नगर पालिका स्टेडियम में ग्रुप सी के मैच में विलिस प्लाजा के 53वें मिनट में किये गये गोल के दम पर दिल्ली ने केरल को 1-0 से हराया, जबकि बेंगलुरु की टीम ने युवा भारती क्रीडांगन मैदान में मध्यांतर से पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय नौसेना को 5-3 से शिकस्त दी।

प्लाजा अब चार गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बन गये हैं।

भारतीय नौसेना के लिए जिजो एफ (19वें मिनट), वीजी श्रेयस ने (30वें मिनट) और जे विजय (90+4 मिनट) ने गोल किये। बेंगलुरु एफसी के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 61वें और 81वें मिनट में दो गोल किये जबकि लियोन अगस्टिन (53वें मिनट), अजय छेत्री (75वें मिनट), हुइद्रोम थोई सिंह (90 + 2 मिनट) ने एक-एक गोल किये।

बेंगलुरु एफसी के हरमनप्रीत और दिल्ली एफसी के डिफेंडर अनवर अली को  मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रुप सी में बेंगलुरु शीर्ष पर रहा, जबकि दिल्ली एफसी दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!