भारतीय तलवारबाजी संघ के बाद साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष बनेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, नैनीताल में बैठक, जानें कार्यकारिणी में और कौन होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 19, 2023 07:51 PM2023-04-19T19:51:48+5:302023-04-19T19:53:31+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नोएडा से विधायक पंकज सिंह का शनिवार को भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) का अध्यक्ष घोषित होना तय है।

Defence Minister Rajnath Singh's son Pankaj singh to become Cycling Federation of India president | भारतीय तलवारबाजी संघ के बाद साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष बनेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, नैनीताल में बैठक, जानें कार्यकारिणी में और कौन होंगे शामिल

पंकज सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की जगह लेंगे। (file photo)

Highlightsपंकज सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की जगह लेंगे।निवर्तमान महासचिव मनिंदर पाल सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाएगा।केरल के सुदेश कुमार कोषाध्यक्ष होंगे।

नई दिल्लीः भाजपा के नोएडा से विधायक पंकज सिंह भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के अध्यक्ष बनेंगे।  वह इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह 24 मार्च को अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। 

पंकज ही नहीं बल्कि सीएफआई की कार्यकारी परिषद के अन्य सभी 24 सदस्य भी शनिवार को उत्तराखंड के नैनीताल में चुनाव बैठक के दौरान निर्विरोध चुने जाएंगे। पंकज सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की जगह लेंगे जो सीएफआई के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल (2011 से 12 साल तक) के बाद खेल संहिता के तहत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज कुछ समय के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन पिछले साल अप्रैल में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में अपनी प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया था। निवर्तमान महासचिव मनिंदर पाल सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाएगा।

क्योंकि वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। केरल के सुदेश कुमार कोषाध्यक्ष होंगे। चुनाव के दौरान एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और कार्यकारी परिषद के नौ सदस्यों को चुना जाएगा। सभी 25 पद के लिए चुनाव निर्विरोध होगा। निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरके गाउबा ने बुधवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की। 

Web Title: Defence Minister Rajnath Singh's son Pankaj singh to become Cycling Federation of India president

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे