लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव ने जीता रजत, राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2022 16:55 IST

CWG 2022: भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सरगर स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड के बाद संकेत का टोटल 248 किग्रा है। मलेशिया के बिन कसदन ने अंत में शानदार प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खोल दिया है। स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड के बाद संकेत का टोटल 248 किग्रा है। सरगर महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं।

शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर के छात्र संकेत महादेव सरगर ने कमाल कर दिया। संकेत के साथियों को विश्वास था कि 21 वर्षीय खिलाड़ी पदक का प्रबल दावेदार है। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले तीन बार के नेशनल चैंपियन हैं, जिनके पिता पान की दुकान चलाते हैं।

उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया। श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

सीडब्ल्यूजी 2022 से पहले सरगर ने कहा था, "अगर मैं स्वर्ण जीत सकता हूं, तो मुझे यकीन है कि पहचान मेरे रास्ते में आएगी। अपने पिता का समर्थन करने और मेरे लिए उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना मेरा सपना है।"

संकेत ने इससे पहले इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच- 113 किग्रा-क्लीन एंड जर्क - 143 किग्रा) उठाकर राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। वह दिसंबर 2021 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता थे। मलेशिया के बिन कसदन ने अंत में शानदार प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा भार उठाकर अपना कुल 249 किग्रा वजन उठाया। सरगर स्नैच में शीर्ष पर रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास कामयाब रहा जिसमें उन्होंने 135 किलो वजन उठाया। इसके बाद चोट के कारण वह दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो नहीं उठा सके।

पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे। शाम को पी गुरुराजा (61 किलो), ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किलो) और एस बिंदियारानी देवी (55 किलो) भी पदक की दौड़ में होंगे ।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!