लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: विकास ठाकुर का भारत लौटने से पहले कराया गया था डोप टेस्ट

By भाषा | Updated: April 13, 2018 15:30 IST

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 94 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाला यह खिलाड़ी 11 अप्रैल को अपनी टीम के साथ देश के लिए रवाना होने वाला था।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 13 अप्रैल: मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर की यहां से भारत वापसी के दिन संदेह के आधार पर तलाशी ली गयी और डोप टेस्ट किया गया। संदेह का कारण स्पष्ट नहीं किया गया। 

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 94 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाला यह खिलाड़ी 11 अप्रैल को अपनी टीम के साथ देश के लिए रवाना होने वाला था। वह रवाना हुए लेकिन उससे पहले अस्पष्ट संदेह के आधार पर राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने आखिरी क्षण में उनकी जांच की। टीम के महाप्रबंधक नामदेव शिरगांवकर ने ताजा नीडल विवाद को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया। 

उन्होंने कहा, 'उन्होंने तीन खिलाड़ियों को लेकर जाने का अनुरोध किया था। एक और खिलाड़ी, विकास ठाकुर को बुलाया गया। हम उन्हें चिकित्सा आयोग के पास ले गए। ठाकुर के बैग की तलाशी ली गयी। उनका डोप टेस्ट किया गया। उन्होंने चिकित्सा आयोग के सभी सवालों के जवाब दिए, उनके बैग में कुछ नहीं पाया गया और वह डोप टेस्ट में पाक साफ निकले।'

शिरगांवकर ने कहा, 'वह घर के लिए निकल रहे थे लेकिन बदकिस्मती से हमें बताया गया कि उन्हें चिकित्सा आयोग के पास लेकर जाना चाहिए। उसके बाद उन्हें मंजूरी दे दी गयी और वे लौट गए।'  ठाकुर का डोपिंग से जुड़ा कोई इतिहास नहीं है। (और पढ़ें- CWG 2018: दो भारतीय एथलीटों की मान्यता रद्द, कमरे से बरामद हुई थी 'सूई')

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!