लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: स्क्वैश में हरिंदर संधू ने किया अगले दौर में प्रवेश, भारतीय साइकिलिंग टीम बाहर

By सुमित राय | Updated: April 5, 2018 13:22 IST

भारतीय खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने कैमरून को 11-3, 11-13, 11-6, 11-8 से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

Open in App

गोल्ड कोस्ट), 5 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के स्कैवश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू और विक्रम मल्होत्रा ने पुरुष एकल वर्ग के राउंड-64 में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बना ली है। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज के शो कोर्ट में खेले गए मैच में संधू ने क्ले आइसलैंड के कैमरून स्टाफोर्ड को मात दी। 

भारतीय खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने कैमरून को 11-3, 11-13, 11-6, 11-8 से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई। वहीं मल्होत्रा ने जामबिया के मांडा चिलाम्ब्वे को 11-6, 11-5, 11-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भारतीय साइकिलिंग टीम बाहर

भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर स्पर्धा में भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना पाई। सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ सबसे नीचे रहीं। क्वालीफाई राउंड में शीर्ष-2 टीमें स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए लड़ेंगी।

साइकिलिंग स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई टीम  पहले स्थान पर रही, जिसने चार मिनट 17 सेकेंड का समय लिया। वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही, जिसने 4:22.331 सेकेंड का समय लिया। अब गोल्ड मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।

वहीं कनाडा की टीम 4:22:484 सेकेंड का समय लेते हुए तीसरे इंग्लैंड की टीम चार मिनट 24 सेकेंड का समय लेकर चौथे स्थान पर रही। अब इन दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला होगा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!