कोविड-19 पॉजिटिव मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, ऑक्सीजन लेवल हुआ कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2021 08:48 PM2021-05-24T20:48:38+5:302021-05-24T20:49:41+5:30

मशहूर धावक मिल्खा सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है।

Covid-19 positive milkha singh admitted to Hospital after drop oxygen level | कोविड-19 पॉजिटिव मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, ऑक्सीजन लेवल हुआ कम

मिल्खा सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsमिल्खा सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गयाकोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हुआ91 साल के मिल्खा सिंह 20 मई की शाम को कोविड-19 पॉजिटिव आए थे

देश में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। उनके पुत्र जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है। 

91 साल के मिल्खा सिंह 20 मई की शाम को कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद सोमवार को उन्हें एहतियातन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ठीक महसूस नहीं कर रहे थे मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर और उनके बेटे जीव ने बताया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। जीव ने बताया कि वह कमजोर हो गए हैं और कल से कुछ भी नहीं खा रहे हैं। जिस कारण से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे ठीक हैं। हमने सोचा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना ज्यादा सुरक्षित रहेगा क्योंकि अस्पताल में सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे। 

मजबूत और बेहद सकारात्मक इंसान

उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं और वे एक मजबूत इंसान हैं। वे हमेशा सकारात्मक रहते हैं और वे जल्द ठीक होंगे। गोल्फर जीव अपने पिता के पिछले सप्ताह कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को ही दुबई से भारत लौटे हैं। 

कोविड-19 के लिए दान की थी राशि

एक साल पहले ही मिल्खा सिंह और उनके 49 साल के बेटे जीव ने दो लाख रुपये कोविड-19 महामारी से लड़ाई के लिए दान किए थे। 

Web Title: Covid-19 positive milkha singh admitted to Hospital after drop oxygen level

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे