लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अब खिलाड़ियों की सैलरी पर असर, 1 अप्रैल के बाद कटौती शुरू कर सकती है ये बड़ी लीग

By भाषा | Updated: March 22, 2020 09:25 IST

NBA: कोरोना के खतरे का असर अब खिलाड़ियों की सैलरी पर भी पड़ने लगा है, दुनिया की सबसे बड़ी बास्केटबॉल लीग एनबीए ने कहा कि वह 15 अप्रैल से खिलाड़ियों के वेतन में कटौती शुरू कर सकता है

Open in App
ठळक मुद्देसबसे बड़ी बास्केटबॉल लीग, एनबीए कोरोना की वजह से खिलाड़ियों के वेतन में करेगा कटौतीकोरोना की वजह से दुनिया भर में हो चुकी है 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 3 लाख से ज्यादा संक्रमित

न्यूयॉर्क: एनबीए योजना के अनुसार एक अप्रैल तक अपने खिलाड़ियों को पूर्ण वेतन दे देगा लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार वह 15 अप्रैल से वेतन में कटौती शुरू कर सकता है।

ईएसपीएन ने शनिवार को रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है कि रद्द हुए मैचों से हुए नुकसान की भरपायी के लिये वह ऐसा कदम उठा सकता है। इस स्पोर्ट नेटवर्क की वेबसाइट ने शुक्रवार को एनबीए क्लबों के साथ साझा किए गए एक नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि लीग जल्द ही करार के आधार पर खिलाड़ियों के साथ वेतन में कटौती शुरू कर सकती है।

रूडी गोबर्ट ने कोरोना वायरस का पाजीटिव पाये जाने क बाद एनबीए ने 11 मार्च को अपना सत्र रोक दिया था जिससे अमेरिका में लीग को बंद कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि लीग 15 अप्रैल की भुगतान तिथि से पहले अपनी योजनाओं के बारे में टीमों को सूचित करेगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे की वजह से दुनिया भर में सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ गई हैं। इस घातक वायरस से दुनिया भर में तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इससे 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!