लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय ओलंपिक संघ पीएम केयर्स में करेगा 71 लाख रुपये दान

By भाषा | Updated: April 4, 2020 06:28 IST

IOA: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों और राज्य ईकाइयों के जरिए जुटाए गए 71 लाख रुपये की राशि पीएम केयर्स में दान करेगा

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जुटाए 71 लाख रुपयेनिशानेबाज अंकुर मित्तल ने भी पीएम केयर्स फंड में एक लाख रुपये, हरियाणा कोरोना राहत कोष में 51000 रुपये दिए

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों और राज्य ईकाइयों के जरिये 71 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाई है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा, ‘‘आईओए अपने राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य संघों को धन्यवाद देता है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये आगे आये हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में ओलंपिक परिवार का साथ आकर देश की मदद करना ये साबित करता है कि खेलों की सेवा के लिये हम मजबूती से एकजुट होकर देश को गौरवान्वित करेंगे।’’

आईओए यह रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में देगा। दुनिया के पूर्व नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज अंकुर मित्तल ने भी पीएम केयर्स फंड में एक लाख रुपये और हरियाणा कोरोना राहत कोष में 51000 रुपये दिए हैं। फैंटेसी खेल प्लेटफॉर्म ‘माय टीम11’ ने पीएम केयर्स फंड में पांच लाख रुपये दिये हैं। 

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता जा रहा है और इसके संक्रमितों की संख्या 2400 से ज्यादा हो गई है जबकि इस घातक वायरस के मृतकों की संख्या 62 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!