लाइव न्यूज़ :

Copa del Rey Football Tournament 2023: रीयाल मैड्रिड की टीम 2-0 से पीछे थी, 30 मिनट में तीन गोल दागकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 20:33 IST

Copa del Rey Football Tournament 2023: विलारीयाल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरे सत्र में कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देतीन गोल दागकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।डेनी सेबालोस, विनिसियस जूनियर और एडेर मिलिशाओ ने गोल दागे।विलारीयाल की ओर से एटीने केपो और सैमुअल चुकवेज ने गोल किए।

Copa del Rey Football Tournament 2023: रीयाल मैड्रिड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां विलारीयाल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरे सत्र में कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैड्रिड की टीम 0-2 से पीछे थी लेकिन टीम ने 30 मिनट से कम समय में तीन गोल दागकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

टीम की ओर से डेनी सेबालोस, विनिसियस जूनियर और एडेर मिलिशाओ ने गोल दागे जबकि विलारीयाल की ओर से एटीने केपो और सैमुअल चुकवेज ने गोल किए। इससे पहले बार्सीलोना ने रोबर्ट लेवानदोवस्की के दो गोल की मदद से तीसरे डिविजन के क्लब स्युटा को 5-0 से हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया।

मैनचेस्टी सिटी ने टोटेनहैम को हराया पर मैनेजर गुआर्डियोला ने की आलोचना

पिछले पांच साल में चार प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीतने के बावजूद मैनेजर पैप गुआर्डियोला ने इस सत्र में एक और खिताब जीतने की टीम की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। गत चैंपियन टीम ने गुरुवार को दो गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए टोटेनहैम को 4-2 से हराया।

इस जीत से मैनचेस्टर और शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के बीच सिर्फ पांच अंक का अंतर रह गया है लेकिन इसके बावजूद गुआर्डियोला ने टीम की आलोचना की है। पिछले हफ्ते डर्बी मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ हार के बाद सिटी और आर्सेनल के बीच आठ अंक का अंतर हो गया था। गुरुवार को टोटेनहैम की ओर से देजान कुलुसेवस्की और एमर्सन रॉयल ने गोल दागे जबकि मैनचेस्टर सिटी की ओर से रियाद मेहरेज ने दो जबकि जूलियन अल्वारेज और एर्लिंग हेलांड ने एक-एक गोल किया।

टॅग्स :Real MadridSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!