लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: मैरी कॉम फाइनल में, बॉक्सर गौरव सोलंकी ने भी मेडल किया पक्का, सरिता बाहर

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2018 15:09 IST

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे गौरव सोलंकी ने क्वॉर्टर फाइनल में पापुआ न्यू गिनी के चार्ल्स केमा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन और 35 साल की उम्र में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहीं भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉम फाइनल में पहुंच गई हैं। गेम्स के सातवें दिन मैरी कॉम ने 45-48 किलोग्राम के क्वॉर्टरफाइनव में श्रीलंका की दिरुकशी कोदितुवाका को हराया। पांचों जजों ने एकमत से मैरी कॉम के पक्ष में फैसला दिया।

लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने चुकीं मैरी कॉम ने फाइनल में पहुंचते ही कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। दूसरी ओर पुरुषों में गौरव सोंलकी भी 52 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।  हालांकि, ग्लासगो में सिल्वर जीतने वाली सरिता देवी को निराश होना पड़ा। उन्हें क्वॉर्टरफाइनल में आस्ट्रेलिया की अंजा स्त्रीद्समान ने 5-0 से मात दी। इसके साथ ही सरित मेडल की दौड़ से भी बाहर हो गई हैं।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे गौरव सोलंकी ने क्वॉर्टर फाइनल में पापुआ न्यू गिनी के चार्ल्स केमा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी और अंतिम-4 में प्रवेश किया। 

बता दें कि मंगलवार को 5 भारतीय मुक्केबाजों ने अपनी-अपनी कैटिगरी में सेमीफाइनल में पहुंच कर मेडल पक्का किया था। इनमें अमित फंगल और नमन तंवर सहित हुसामुद्दीन मोहम्मद, मनोज कुमार और सतीश कुमार शामिल हैं।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

अन्य खेलParis Olympics: मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम निजी कारणों से पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख के पद से हटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!