लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: अमित और नमन तंवर सेमीफाइनल में, बॉक्सिंग में पक्के हुए भारत के तीन मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 10, 2018 14:18 IST

Commonwealth Games 2018: अमित फंघल और नमन तंवर ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: भारतीय बॉक्सर अमित फंघल और नमन तंवर ने सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए दो मेडल पक्के कर दिए हैं। अमित ने पुरुषों के 49 किलोग्राम कैटिगरी और नमन तंवर ने 91 किलोग्राम कैटिगरी में जीत हासिल करते हुए भारत के लिए दो मेडल तय कर दिए।

बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चारों खिलाड़ियों को मेडल मिलता है। इसके साथ ही बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के हो गए हैं। इससे पहले महिला बॉक्सर मैरी कॉम रविवार को ही सेमीफाइनल में जगह बनाकर एक और मेडल पक्का कर चुकी है। अमित ने 49 किलोग्राम कैटिगरी में स्कॉटलैंड के अकील अहमद को 4-1 से हराया। वहीं नमन ने सामोआ के बॉक्सर फ्रैंक मासोए को 5-0 से रौंदते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अमित ने भले ही ये मैच जीत लिया लेकिन उन्हें जीत के लिए शुरुआती चरण में काफी दिक्कतें आईं। पहले राउंड में दोनों ही बॉक्सरों ने अपना दमखम दिखाया। अमित के लिए अकील अहमद  का डिफेंस भेदना मुश्किल साबित हुआ और उनके ज्यादातर प्रहार उसके सिर पर लगे। (पढ़ें: CWG 2018: मैरी कॉम का मेडल पक्का, सेमीफाइनल में इस बॉक्सर से होगा मुकाबला)

हालांकि दूसरे राउंड में वापसी करते हुए अमित ने अपनी रणनीति बदली और विपक्षी बॉक्सर के डिफेंस को भेदने के लिए दूसरे ऐंगल से हमला बोला। तीसरे राउंड में अमित ने एक बार फिर से खुद को बेहतर साबित किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं नमन तंवर ने फ्रैंक के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और जोरदार जीत हासिल की।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!