लाइव न्यूज़ :

आइजोल एफसी के प्रशंसकों के लिए आई-लीग खिताब जीतने को लेकर प्रतिबद्ध: इमेका

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर आइजोल एफसी के विदेशी खिलाड़ी प्रिंसवेल इमेका ने कहा कि आई-लीग के आगामी सत्र में उनकी टीम को स्टेडियम में प्रशंसकों की कमी खलेगी लेकिन इससे प्रशंसकों के लिए कप जीतने की उनकी ललक और अधिक बढ़ेगी।

कोविड-19 महामारी के कारण इस फुटबॉल टूर्नामेंट को घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के प्रारूप के मुताबिक नहीं खेला जाएगा। सभी मैचों को कोलकाता के तीन स्थलों पर जैव-सुरक्षित (बायो-बबल) माहौल में खेला जाएगा।

नाइजीरिया के 28 साल के इस फुटबॉलर ने आई-लीग डॉट ओआरजी से कहा, ‘‘ आइजोल एफसी समर्थक क्लब की असली ताकत हैं और वे मैच के दौरान बहुत मुखर रहते हैं। वे आइजोल एफसी के 12वें खिलाड़ी की तरह हैं। ’’

पिछले सत्र में टिडिम रोड एथलेटिक्स यूनियन (टीआरएयू) फुटबॉल क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हमें दर्शक दीर्घा से ढोल की आवाज, दर्शकों की हौसला-अफजाई की कमी खलेगी। जाहिर है, हम थोड़े निराश हैं लेकिन उनके लिए ट्रॉफी जीतने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।’’

आई-लीग का आगामी सत्र नौ जनवरी 2021 से शुरू होगा जहां आइजोल एफसी की टीम 2016-17 की सफलता को दोहराकर दूसरी बार चैम्पियन बनना चाहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!