बैडमिंटन: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कमाल, दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराकर कोरिया ओपन खिताब पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 23, 2023 01:31 PM2023-07-23T13:31:05+5:302023-07-23T14:01:55+5:30

भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है।

Chirag Shetty, Satwiksairaj Rankireddy Beat World No. 1 Pair, wins Korea Open Title | बैडमिंटन: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कमाल, दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराकर कोरिया ओपन खिताब पर कब्जा

बैडमिंटन: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कमाल, दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराकर कोरिया ओपन खिताब पर कब्जा

सियोल: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने रविवार को कोरिया ओपन खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस भारतीय जोड़ी ने विश्व नंबर 1 इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया। बैडमिंटन के पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया की  जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों ने 17-21, 21-13, 21-14 से हराया।

पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को हराया। भारत की इस जोड़ी ने शनिवार को दुनिया की दूसरे नंबर की चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। 

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की थी। पिछली दो हार के बाद सात्विक और चिराग की चीनी जोड़ी पर यह पहली जीत थी।

सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीते हैं। सात्विक और चिराग ने जोड़ी बनाने के बाद कई खिताब अपने नाम किये हैं जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल हैं।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तर में विभाजित होता है जिसमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000 टूर्नामेंट, छह सुपर 750 टूर्नामेंट, सात सुपर 500 टूर्नामेंट और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट शामिल होते हैं। टूर्नामेंट का एक अन्य वर्ग बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर है जिससे भी रैंकिंग अंक मिलते हैं।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Chirag Shetty, Satwiksairaj Rankireddy Beat World No. 1 Pair, wins Korea Open Title

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे