लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स में चीन भेजेगा 845 सदस्यों का दल, सिर्फ दो खेल में भाग नहीं लेंगे उसके खिलाड़ी

By भाषा | Updated: August 7, 2018 15:54 IST

चीन ने इस महीने इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए आज 845 सदस्यों के दल की घोषणा की जिसमें 19 ओलंपिक चैम्पियन शामिल हैं।

Open in App

बीजिंग, सात अगस्त। चीन ने इस महीने इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए आज 845 सदस्यों के दल की घोषणा की जिसमें 19 ओलंपिक चैम्पियन शामिल हैं। जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से दो सितंबर तक खेले जाने वाले एशियाई खेलों के लिए चुने गए दल में 38 विदेशी कोच भी शामिल है।

चीन के खिलाड़ी 38 स्पर्धाओं के 376 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। चीन के खिलाड़ी सिर्फ दो खेलों में भाग नहीं लेंगे जिसमें कबड्डी और भारोत्तोलन शामिल है। 

चीन की सरकार की मुखपत्र चाइना डेली में छपी खबर के मुताबिक खेल से जुड़े अधिकारी 2020 में होने वाले ओलंपिक के लिए युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को आंकना चाहते हैं जिसके तहत दल में 631 नये खिलाडियों को भी शामिल किया गया है जो इन खेलों से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करेंगे।

इससे पहले दक्षिण कोरिया में हुए 2014 एशियाई खेलों में चीन ने 897 खिलाड़ियों को भेजा था जो विदेशों में आयोजित किसी भी खेल का रिकार्ड है। इन खेलों में चीन ने 151 स्वर्ण, 109 रजत और 85 कांस्य पदक जीते थे।

1974 में पहली बार एशियन गेम्स में शामिल हुआ चीन

एशियन गेम्स 1974 का आयोजन तेहरान में हुआ और इसी साल पहली बार इन खेलों में चीन ने भी हिस्सा लिया। भारत के प्रदर्शन की बात करें तो इस बार भारतीय खिलाड़ी 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 कांस्य जीत पाए। भारत मेडल जीतने वाले देश की सूची में 7वें स्थान पर रहा। जापान 75 गोल्ड सहित 175 मेडल के साथ टॉप पर रहा था।

एशियन गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!