लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए खिलाड़ियों को चेक वितरित किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की पहल ‘मिशन उत्कृष्टता योजना’ के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे चुनिंदा खिलाड़ियों को चेक वितरित किये।

इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरे देश में केवल उन खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की प्रथा है, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीते हैं, लेकिन उन लोगों को भी ऐसा समर्थन देने की आवश्यकता है जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। (तैयारी की) प्रक्रिया समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसमें अधिक सहायता और समर्थन की जरूरत है।’’

उप-मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री का कार्यभार देख रहे सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों को समर्पित विश्वविद्यालय भी स्थापित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!