लाइव न्यूज़ :

चेन्नई का ये लड़का बना दुनिया का दूसरा सबसे युवा ग्रैंडमास्टर, जताई विश्वनाथन आनंद से खेलने की इच्छा

By भाषा | Updated: January 15, 2019 20:43 IST

पिछले साल दिसंबर में गुकेश रिकॉर्ड बनाने से चूक गये थे जब वह बार्सिलोना में तीसरे दौर में हार गये थे।

Open in App

चेन्नई: तमिलनाडु के डी गुकेश मंगलवार को दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये। उन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह से भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये। उन्होंने अपने ही राज्य के आर प्रागनंदा का रिकॉर्ड तोड़ा जो पिछले साल जून में ग्रैंडमास्टर बने थे। 

गुकेश ने 17वीं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में हमवतन डीके शर्मा को हराकर अपना तीसरा और अंतिम ग्रैडमास्टर नार्म हासिल किया। वह भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर हैं। उक्रेन के सर्गेई कार्जाकिन के नाम पर सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2002 में 12 साल सात महीने में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

पिछले साल दिसंबर में गुकेश रिकॉर्ड बनाने से चूक गये थे जब वह बार्सिलोना में तीसरे दौर में हार गये थे। 

गुकेश ने कहा, 'मैं ग्रैंडमास्टर बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मैंने तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। मैं भविष्य में आनंद सर (विश्वनाथन आनंद) के खिलाफ खेलना चाहूंगा।'

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!