लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो, गिरोड और नेमार का शानदार प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:31 IST

Open in App

तूरिन (इटली), तीन दिसंबर (एपी) चैम्पियंस लीग के मुकाबलों में सभी सितारा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 750वां गोल दागा जबकि ओलिवियेर गिरोड ने चार गोल किये ।

वहीं नेमार के शुरूआती गोल के दम पर दबाव बनाते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने ग्रुप एच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 3 . 1 से हरा दिया ।

युनाइटेड ने मिडफील्डर फ्रेड की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी नहीं बुलाकर बड़ी गलती की । फ्रेड ने पहले हाफ में पीएसजी के लिएंड्रो पेरेडेस को सिर से मारा था ।आखिर में उन्हें 70वें मिनट में लालकार्ड दिखा दिया गया ।

पीएसजी और युनाइटेड के अब नौ अंक है । लेइपजिग के भी नौ अंक हो गए हैं जिसने स्टॉपेज टाइम में शानदार गोल करके इस्तांबुल बसाकसेहिर को 4 . 3 से मात दी ।

युनाइटेड को अब लेइपजिग से खेलना है जबकि पीएसजी का सामना बसाकसेहिर से होगा ।

बोरूसिया डॉर्टमंड ने लाजियो से 1 . 1 से ड्रॉ खेलकर अगले दौर में जगह बना ली ।

युवेंटस पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका था जिसके स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 750वां गोल दागा । युवेंटस ने डायनामो कीव को 3 . 0 से हराया । इस मैच में रैफरिंग करने फ्रांस की स्टीफानी फ्रापार्ट ने इतिहास रच दिया जो चैम्पियंस लीग में पहली महिला रैफरी बन गई ।

चेलसी और सेविला भी अगले दौर में पहुंच गए । गिरोड ने चार जबर्दस्त गोल करके स्पेनिश टीम के खिलाफ जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

वहीं लियोनेल मेस्सी को आराम देने वाली बार्सीलोना ने फेरेंकवारोस को एकतरफा मुकाबले में 3 . 0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!