लाइव न्यूज़ :

सिर्फ बाउंड्री पर ही निर्भर नहीं रह सकते, धीमे विकेट पर स्ट्राइक रोटेट करना भी अहम : लक्ष्मण

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:22 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण ने माना कि चेपॉक के कठिन विकेट पर जब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री लगाना मुश्किल हो रहा था तब उनके बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सके।

मुंबई इंडियंस द्वारा दिये गये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को मध्य के ओवरों में रन जुटाने में जूझने के कारण 19.4 ओवर में केवल 137 रन ही बना सकी।

लक्ष्मण ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एक या दो रन लेने की कला बहुत अहम है, विशेषकर इस तरह की पिचों पर क्योंकि यहां हिट करना इतना आसान नहीं होता। आप सिर्फ बाउंड्री या छक्कों पर ही निर्भर नहीं हो सकते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉट गेंदों के प्रतिशत को कम रखना काफी महत्वपूर्ण है और आप स्ट्राइक रोटेट करके ही ऐसा कर सकते हो। यह खेल का एक पहलू है जो इस तरह के विकेटों पर काफी महत्वपूर्ण है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके, विशेषकर तब जब राहुल चाहर गेंदबाजी कर रहा था और यहां तक कि जब अन्य तेज गेंदबाज भी मध्य ओवरों में गेंदबाजी कर रहे थे। ’’

लक्ष्मण ने कहा कि पारी के दूसरे हिस्से में जब गेंद पुरानी हो गयी थी तो आक्रामक खेलना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने पॉवरप्ले पाबंदियों का इस्तेमाल करने की अहमियत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनर भी भी उछाल के साथ टर्न हासिल कर रहे थे। यह निश्चित रूप से एक पहलू है जिस पर हमने निश्चित रूप से चर्चा की थी। ’’

लक्ष्मण ने साथ ही क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाज के लंबी पारी खेलने की अहमियत पर बात की। उन्होंने कहा, ‘‘नये खिलाड़ी के लिये सीधे पिच पर आकर आदी होना काफी मुश्किल है, विशेषकर तब जब स्ट्राइक रेट बढ़ता ही जा रहा हो। पहले 10 ओवरों में आप जिस तरह से सकारात्मक और आक्रामक रवैया दिखाते हो, इससे दूसरे हाफ में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!