लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप: आकाश सेमीफाइनल में, भारत का पहला पदक पक्का

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:09 IST

Open in App

बेलग्रेड, दो नवंबर अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करने वाले आकाश कुमार (54 किग्रा) ने एआईबीए विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां वेनेजुएला के पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता योएल फिनोल रिवास पर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच कर भारत का पहला पदक पक्का किया।

मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन, 21 साल के इस मुक्केबाज ने विरोधी खिलाड़ी को शानदार पंच जड़ने के साथ दमदार जज्बा दिखाते हुए 5-0 की उत्कृष्ट जीत दर्ज की।

बेखौफ होकर रिंग में उतरे सेना के इस मुक्केबाज ने वेनेजुएला के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने अपनी फुर्ती और तेजतर्रार मुक्कों से रिवास को आश्चर्यचकित कर दिया।

आकाश ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘मेरी रणनीति शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाने की थी। मैंने हमलावर तेवर अपनाये और पहले राउंड में बढ़त बनायी। दूसरे राउंड में मैंने अच्छा बचाव भी किया।’’

पुणे स्थित सेना खेल संस्थान से राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले आकाश की मां का सितंबर में फेफड़े के कैंसर से निधन हो गया था। जब उनकी मां का निधन हुआ , उस समय वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चुनौती पेश कर रहे थे और उन्हें टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इसकी जानकारी दी गयी।

उनके पिता की मृत्यु एक दशक से भी अधिक समय पहले हुई है जबकि उनका छोटा भाई 2017 से हत्या के मामले में जेल में है।

आकाश ने कहा, ‘‘मैं यह पदक अपनी स्वर्गीय मां और पिताजी तथा अपने प्रशिक्षकों को समर्पित करता हूं। मैं पहली बार इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में खेल रहा हूं और मुझे गर्व है कि मैंने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया। ’’

आकाश मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप पदक हासिल करने वाले सातवें भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने। इससे उन्होंने अपने लिये कम से कम 25 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि भी अपने नाम पर पक्की की।

रिवास ने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता था लेकिन डोपिंग के एक मामले के बाद उन्हें बाद में रजत पदक दिया गया था।

फाइनल में पहुंचने के लिए आकाश को 19 साल के मखमुद सबिरखान से भिड़ना होगा। कजाकिस्तान का यह मुक्केबाज युवा स्तर पर तीन बार एशियाई स्वर्ण पदक विजेता रहा है।

शाम को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 . 5 किलो) का भी क्वार्टर फाइनल मैच है। वह विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बनने से एक जीत दूर हैं ।

असम के 27 वर्षीय थापा ने 2015 में दोहा में हुई विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था ।

उनके अलावा तीन और भारतीय मुक्केबाज अंतिम-आठ में चुनौती पेश करेंगे। नरेंदर बरवाल ( 92 किलो से अधिक) अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव से खेलेंगे । निशांत देव (71 किलो) की टक्कर रूस के वादिम मुसाएव से और एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) का सामना इटली के अजीज अब्बेस एम से होगा ।

इस टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर जबकि दोनों कांस्य पदक विजेताओं में प्रत्येक को 25 हजार डॉलर मिलेंगे। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 26 लाख डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!