लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी : सतीश कोलोन विश्व कप के फाइनल में

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने सेमीफाइनल में फ्रांस के जामिली डिनी मोइनडेज को हराकर जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी।

एशियाई खेलों ओर एशियाई चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता सतीश ने मोइनडेज को 4-1 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी के नेल्वी टियाफैक से होगा।

महिला वर्ग के 57 किग्रा में साक्षी और मनीषा भी फाइनल में पहुंच गयी हैं। खिताबी मुकाबले में अब ये दोनों मुक्केबाज आमने सामने होंगी।

मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में दो बार की पदक विजेता हमवतन सोनिया लाठेर को 5-0 से जबकि साक्षी ने जर्मनी रमोना ग्राफ को 4-1 से हराया।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा राय हालांकि नीदरलैंड की नोचका फोंटजिन से हार गयी।

पुरुषों के 57 किग्रा में मोहम्मद हसमुद्दीन और गौरव सोलंकी को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

हसमुद्दीन को स्थानीय मुक्केबाज हमसत शादालोव ने जबकि सोलंकी को फ्रांस के सैमुअल क्रिस्टोहरी ने हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!