लाइव न्यूज़ :

सेमीफाइनल में पहुंचे अमित पंघाल, विश्व चैम्पियनशिप में किया पहला पदक पक्का

By भाषा | Updated: September 18, 2019 17:14 IST

अंतिम चार मुकाबले में हरियाणा के इस मुक्केबाज का सामना कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से होगा।

Open in App

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) ने बुधवार को एकातेरिनबर्ग रूस में सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व चैम्पियनशिप में पहला पदक सुनिश्चित किया। मौजूदा एशियाई चैम्पियन और दूसरे वरीय पंघाल ने फिलीपींस के कार्लो पालाम को 4-1 से शिकस्त देकर कांस्य पदक पक्का कर लिया है। पंघाल ने इससे पहले पालाम को पिछले साल एशियाई खेलों में शिकस्त दी थी।

अंतिम चार मुकाबले में हरियाणा के इस मुक्केबाज का सामना कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से होगा, जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में आर्मेनिया के यूरोपीय स्वर्ण पदक विजेता और छठे वरीय आर्टर होवहानिश्यान को पराजित किया था। पंघाल विश्व चैम्पियनशिप के पिछले चरण के भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे लेकिन 49 किग्रा वर्ग में वह तब गत चैम्पियन हसानबॉय दुस्मातोव से हार गये थे।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!