पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज सरिता देवी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव
By भाषा | Published: August 17, 2020 10:14 PM2020-08-17T22:14:30+5:302020-08-17T22:14:30+5:30
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सरिता पांच बार एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं...
पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल सरिता देवी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई। उनके पति थोइबा सिंह भी पॉजिटिव हैं हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए। दोनों इस समय इम्फाल में हैं।
थोइबा ने फोन पर बताया, ‘‘मैं और सरिता पॉजिटिव पाये गए हैं। हम इम्फाल में कोविड केयर केंद्र में जा रहे हैं ।हम दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं।’’