बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर, आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

By भाषा | Updated: February 13, 2021 11:19 IST2021-02-13T11:19:15+5:302021-02-13T11:19:15+5:30

Bopanna out of mixed doubles, Indian challenge ends at Australian Open | बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर, आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर, आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न, 13 फरवरी अनुभवी रोहन बोपन्ना के मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में हारने के साथ ही आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

बोपन्ना और चीन की यिंगिइंग दुआन की जोड़ी अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रेसे 4 . 6, 4 . 6 से हार गई । पहले दौर का मैच करीब एक घंटे तक चला ।

इससे पहले बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को पुरूष युगल वर्ग में कोरिया के वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नैम और मिन क्यु सोंग ने 6 . 4, 7 . 6 से हराया था ।

दिविज शरण और अंकिता रैना पुरूष और महिला युगल से पहले दौर में ही हारकर बाहर हो चुके हैं ।

किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनटमें 3 . 6, 0 . 6 से हार गई ।

पुरूष युगल वर्ग में दिविज और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6 . 1, 6 . 4 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bopanna out of mixed doubles, Indian challenge ends at Australian Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे