लाइव न्यूज़ :

अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए ब्लास्टर्स को मुंबई के खिलाफ जीत की जरूरत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:51 IST

Open in App

बम्बोलिम, दो फरवरी केरल ब्लास्टर्स की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बुधवार को यहां जब मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस टीम के खिलाफ अपने रिकार्ड को सुधारने के साथ मौजूदा सत्र में अपने अभियान को पटरी पर लाने का होगा।

मुंबई तालिका में शीर्ष पर है जबकि केरल 15 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ नौवें स्थान पर है।

ब्लास्टर्स को मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैच में एक भी जीत नहीं मिली है और उसे तीन में हार का सामना करना पड़ा है। केरल की इस टीम के कोच किबु विकुना को उम्मीद है उनकी टीम तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विकुना ने कहा, ‘‘ वे (मुंबई सिटी) टूर्नामेंट में शीर्ष पर हैं। वे बहुत ही अच्छी टीम है, उनके पास अच्छे खिलाड़ी और अच्छे कोच हैं। हमारे लिए वापसी करना और जीत दर्ज करना बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन हम मुंबई सिटी का सामना करने के लिए तैयार हैं। वे अच्छी टीम है और हम तीन अंक लेने की कोशिश करेंगे।’’

दूसरी तरफ, मुंबई सिटी हाल की अपनी खराब फॉर्म से बाहर निकलना चाहेगी। टीम सत्र का अपना पहला मैच नॉर्थईस्ट युनाइटेड से हारने के बाद 13 मैचों से अजेय चल रही थी। लेकिन पिछले मैच में नॉर्थईस्ट के हाथों ही उसे सत्र की अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी।

टीम के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि ऐसी स्थिति संभव थी क्योंकि सत्र के दौरान किसी भी मैच में नहीं हारना असंभव जैसा था। हम नॉर्थईस्ट से अपना पहला मैच हारे। इससे पहले कोई भी टीम 12 मैचों से अजेय नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यह लीग प्रतिस्पर्धात्मक है और ऐसी ऐसी स्थिति संभव थी। हमें सुधार जारी रखने की जरूरत है। हमें अपनी गलतियों से सीख लेने की जरूरत है और मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!