बिशन सिंह बेदी की स्थिति में सुधार

By भाषा | Published: March 5, 2021 11:45 AM2021-03-05T11:45:35+5:302021-03-05T11:45:35+5:30

Bishan Singh Bedi's situation improves | बिशन सिंह बेदी की स्थिति में सुधार

बिशन सिंह बेदी की स्थिति में सुधार

नयी दिल्ली, पांच मार्च पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से अब निजी कमरे में भेज दिया गया है और उनकी स्थिति में काफी सुधार है।

बेदी का कुछ दिन पहले मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्के को हटाने के लिये आपरेशन किया गया था।

इस 74 वर्षीय दिग्गज स्पिनर को शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उनके करीबी सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें कल निजी कमरे में भेज दिया गया। वह अब बेहतर हैं। वे (चिकित्सक) कुछ और दिन तक उन्हें अपनी निगरानी में रखेंगे। ’’

बेदी की पिछले महीने हृदय संबंधी परेशानियों के कारण बाइपास सर्जरी की गयी थी। इसके बाद अब उनके मस्तिष्क में से थक्का निकालने के लिये सर्जरी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bishan Singh Bedi's situation improves

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे