लाइव न्यूज़ :

बिहार ने लगातार चौथी जीत दर्ज की, चंडीगढ़ ने सिक्किम को रौंदा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:19 IST

Open in App

चेन्नई, 17 जनवरी बिहार ने रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में मणिपुर को नौ विकेट से रौंद कर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने मणिपुर को 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन ही बनाने दिये।

रेक्स राजकुमार (29 रन) ने मणिपुर के लिये सबसे ज्यादा रन बनाये।

बिहार के लिये मध्यम गति के गेंदबाज अमोद यादव ने 17 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार ने 17.1 ओवर में जीत हासिल की, उसके लिये सलामी बल्लेबाज शाशीम राठौड़ ने नाबाद 60 रन (40 गेंद, सात चौके और दो छक्के) बनाये और बाबुल कुमार (नाबाद 31 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 61 रन की साझेदारी की।

एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने सिक्किम को 131 रन से रौंद दिया और यह उसकी तीसरी जीत थी जिससे उसके 14 अंक हो गये हैं।

चंडीगढ़ अंक तालिका में बिहार (16) के बाद दूसरे स्थान पर है।

मेघालय और नगालैंड ने भी रविवार को अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!