लाइव न्यूज़ :

लगातार पांचवीं जीत के साथ बिहार ने नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:09 IST

Open in App

चेन्नई, 19 जनवरी कप्तान आशुतोष अमन (नौ रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बिहार ने मिजोरम को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप के मैच में लगातार पांचवीं जीत के साथ नॉकआउट चरण में जगह पक्की की।

पांच मैचों के बार बिहार ग्रुप की तालिका में 20 अंक के साथ शीर्ष पर रहा जबकि चंडीगढ़ और नगालैंड के नाम 18-18 अंक रहे।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मिजोरम की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 83 रन बना सकी। तरुवर कोहली (33) के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा।

बिहार के लिए बायें हाथ के स्पिनर आशुतोष ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लिये जबकि लेग स्पिनर समर कदरी ने दो विकेट चटकाये।

बिहार ने बाबुल कुमार (नाबाद 37) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप के अन्य मैच में चंडीगढ़ ने अरूणाच को सात विकेट जबकि नगालैंड ने मणिपुर को आठ विकेट से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!