लाइव न्यूज़ :

बीएफआई ने अदालत से कहा, विश्व चैंपियनशिप के लिये चयनित खिलाड़ियों की हो सकती है समीक्षा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि आगामी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को मार्च तक के लिये स्थगित किये जाने के कारण वह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुने गये खिलाड़ियों पर अपने पहले के फैसले की फिर से समीक्षा कर सकता है।

इन खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चैम्पियन अरुंधति चौधरी शामिल नहीं हैं। उन्होंने चैंपियनशिप के लिये नहीं चुने जाने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति रेखा पल्ली कर रही थी।

बीएफआई के वकील पार्थ गोस्वामी ने अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा ताकि खेल महासंघ यह फैसला कर सके कि वह पहले चयनित खिलाड़ियों को बनाये रखना चाहता है या नयी टीम का चयन करना चाहता है।

वकील ने कहा, ‘‘हमें दो सप्ताह का समय दो, बीएफआई फैसला कर सकता है।’’

बीएफआई के रुख को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीश ने मौजूदा युवा विश्व चैंपियन चौधरी की याचिका पर सुनवाई टाल दी और कहा कि चयनित खिलाड़ी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एक पक्ष बनाने के लिये अभी कोई आदेश नहीं दिया जा सकता है।

चौधरी ने अपनी याचिका में कहा था कि लवलीना को ट्रायल्स में भाग लिये बिना विश्व चैंपियनशिप की टीम में चुना गया। अदालत ने इस 19 वर्षीय मुक्केबाज की याचिका पर 10 नवंबर को बीएफआई और खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया था।

इस्तांबुल में चार से 18 दिसंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप को तुर्की में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अगले साल मार्च तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!