रीयाल मैड्रिड की जीत में चमके बेंजेमा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 15:47 IST2020-12-16T15:47:40+5:302020-12-16T15:47:40+5:30

Benzema shines in Real Madrid's victory | रीयाल मैड्रिड की जीत में चमके बेंजेमा

रीयाल मैड्रिड की जीत में चमके बेंजेमा

बार्सिलोना, 16 दिसंबर (एपी) करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एथलेटिक बिलबाओ को 3-1 से हराया।

बिलबाओ की टीम मैच में अधिकतर समय दस खिलाड़ियों के साथ खेली लेकिन इसके बावजूद उसने रीयाल को कड़ी चुनौती दी। ऐसे में बेंजेमा ने इस सत्र में अपना नौवां और दसवां गोल करके अपनी टीम को जीत दिलायी।

रीयाल अब अंकतालिका में रीयाल सोसिडाड और एटलेटिको मैड्रिड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

बिलबाओ ने 14वें मिनट में ही रॉल गर्सिया को गंवा दिया था जिन्हें तब दूसरा पीला कार्ड मिला था।

ला लिगा के अन्य मैचों में सेविला ने सियुडाड डि लुसेना को 3-0 से ओसासुना ने टोमारेस को 6-0 से और विल्लाडोलिडने कैंटोलागुआ को 5-0 से हराया। हुएस्का को मार्चामलो पर 3-2 से जीत के लिये संघर्ष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Benzema shines in Real Madrid's victory

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे