लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख और युवेंटस चैंपियन्स लीग के नॉकआउट दौर में

By भाषा | Updated: November 3, 2021 10:17 IST

Open in App

बर्लिन, तीन नवंबर (एपी) बायर्न म्यूनिख और युवेंटस ने बड़ी जीत दर्ज करके मंगलवार को यूएफा चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनायी।

रॉबर्ट लेवानडोवस्की की हैट्रिक की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 5-2 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पोलैंड के स्टार लेवानडोवस्की एक पेनल्टी चूक भी गये थे लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन्स लीग में अपने 100वें मैच में हैट्रिक बनाने में सफल रहे।

युवेंटस ने जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 4-2 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। बायर्न और म्यूनिख अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीमें हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अटलांटा के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला। उन्होंने अब तक प्रत्येक मैच में गोल किया है।

बार्सिलोना ने 19 वर्षीय अंशु फाती के 70वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत डायनमो कीव को 1-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। स्पेन का यह क्लब अपने अगले मैच में बेनफिका पर जीत से अंतिम 16 में पहुंच जाएगा।

मौजूदा चैंपियन चेल्सी ने भी हकीम जियेच के गोल की मदद से मालमो को 1-0 से हराकर आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने यंग ब्वायज को 2-0 और लिली ने सेविला को 2-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!