लाइव न्यूज़ :

बार्टी और ओसाका मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 30, 2021 12:23 IST

Open in App

मियामी, 30 मार्च (एपी) विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी ने अनुभवी विक्टोरिया अजारेंका को तीन सेट तक चले मैच में शिकस्त देकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आस्ट्रेलिया की बार्टी ने बेलारूस की 14वीं वरीय अजारेंका को 6-1, 1-6, 6-2 से हराया। बार्टी की तीन सेट तक चले पिछले 20 मैचों में यह 17वीं जीत है। अभी तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अवसरों पर तीन सेट में जीत दर्ज की।

इस बीच उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना ने चेक गणराज्य की नौवीं वरीय पेट्रा क्वितोवा को ढाई घंटे तक चले मैच में 2-6, 7-5, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

बार्टी का अगला मुकाबला सातवीं वरीय आर्यना सबालेंका से होगा जिन्होंने 19वीं वरीय मार्केटा वोंड्रासोवा को 6-1, 6-2 से पराजित किया। स्वितोलिना का सामना अनस्तेसिया सेवास्तोवा से होगा। उन्होंने क्रोएशिया की एन्ना कोंजुह को 6-1, 7-5 से हराया।

विश्व में नंबर दो नाओमी ओसाका ने अपना विजय अभियान 23 मैचों तक पहुंचा दिया है। उन्होंने बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टन्स को 6-3, 6-3 से पराजित किया।

ओसाका का अगला मुकाबला यूनान की मारिया सकारी से होगा जिन्होंने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-4, 2-6, 7-6 (6) से हराया।

इस बीच पुरुष वर्ग में अमेरिका सेबेस्टियन कोर्डा ने रूस के असलान करातसेव को आसानी से 6-3, 6-0 से हराया। पोलैंड के हूबर्ट हरकास्ज ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 7-6 (6) से हराकर उलटफेर किया।

यूनान के दूसरे वरीय स्टेफनोस सिटसिपास ने जापान के कई निशिकोरी को 6-3, 3-6, 6-1 से पराजित किया। कनाडा के मिलोस राओनिच और क्रोएशिया के मारिन सिलिच भी आगे बढ़ने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!