लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों के कारण बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप रद्द

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी कोविड-19 महामारी के कारण कई देशों द्वारा लगाई गयी यात्रा पाबंदियों और कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल की वजह से बुधवार को चीन के वुहान में अगले हफ्ते होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप रद्द कर दी गयी।

खेल की महाद्वीपीय संचालन संस्था बैडमिंटन एशिया (बीए) ने कहा कि प्रतियोगिता की टाइमिंग भी रद्द करने का एक कारण थी जो तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन का हिस्सा नहीं है।

बीए ने बयान में कहा, ‘‘इस मौजूदा कोविड-19 महामारी में कई एशियाई सरकार अब भी कड़ी यात्रा पाबंदियां लगा रही है और इन देशों में प्रवेश करने वालों को कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘जिन खिलाड़ियों ने एशियाई चरण (एक और दो) और थाईलैंड के बैंकाक में 12 से 31 जनवरी तक विश्व टूर फाइनल्स में हिस्सा लिया, उन्हें इन टूर्नामेंट के लिये लौटने के बाद दो हफ्ते के अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा। दुर्भाग्य से इसका मतलब है कि खिलाड़ी इन तारीख के करीब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!