लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन : 14 दिन के पृथकवास पर रहना होगा खिलाड़ियों को

By भाषा | Updated: December 19, 2020 10:11 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत की सरकार ने पुष्टि की है कि अगले साल आठ से 21 फरवरी के बीच होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेलबर्न में 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

सरकार ने शनिवार को कहा कि पृथकवास योजना को मुख्य चिकित्सा अधिकारी का समर्थन हासिल है और यह कोविड की सुरक्षित योजना के लिये टेनिस आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर काम करेगा ताकि सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खिलाड़ियों के जनवरी के मध्य में मेलबर्न पहुंचने की संभावना है ताकि वे दो सप्ताह के अनिवार्य पृथकवास पर रह सकें। इस दौरान उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन के स्थल मेलबर्न पार्क पर अधिकतम पांच घंटे अभ्यास करने की छूट होगी।

बयान में कहा गया है कि खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले अपना परीक्षण करवाना होगा और फिर पृथकवास के दौरान उनका कम से कम पांच बार परीक्षण किया जाएगा। अगर उन्हें पॉजीटिव पाया जाता है तो उन्हें चिकित्सा अधिकारियों से मंजूरी मिलने तक मानक पृथकवास व्यवस्था में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!