लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन को हलके में लिया: पोंटिंग

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:59 IST

Open in App

एडीलेड, 18 दिसंबर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कम करके आंका और इस गेंदबाज के खिलाफ उनके आक्रामक रवैये के कारण पहली पारी में टीम की बल्लेबाजी बिखर गयी।

इस 34 साल के गेंदबाज ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चार विकेट झटके, जिसमें दिग्गज स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाना भी शामिल था। इस दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गयी।

पोंटिंग ने चैनल 7 (सेवन) से कहा, ‘‘ अश्विन के खिलाफ हमारे बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा आक्रामक दिख रहे थे। उन्होंने अश्विन को कम कर के आंका लेकिन अश्विन ने दिखा दिया कि वह कितने शानदार है।’’

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रहते हुए अश्विन के साथ काम करने वाले इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ वे अश्विन के खिलाफ रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यह उलटा पड़ गया।’’

अश्विन ने पहली पारी में 18 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली। भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में एक विकेट पर नौ रन बना लिये है जिससे उसकी कुल बढ़त 62 रन की हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!