लाइव न्यूज़ :

एटीकेएमबी ने जर्सी से तीन सितारों को हटाकर ‘चैम्पियन’ का तमगा जोड़ा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:05 IST

Open in App

कोलकाता, 12 नवंबर अपने लाखों प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया जिस पर टीम के प्रतीक चिह्न (लोगो) के नीचे ‘चैंपियंस’ लिखा है।

इससे पहले टीम के लोगो के नीचे तीन सितारे थे जो आईएसएल में एटीके के 2014, 2016, 2020 में चैम्पियन बनने के प्रतीक थे। सोशल मीडिया पर हालांकि मोहन बागान के प्रशंसकों ने इसका विरोध किया , जिसके बाद एटीकेएमबी ने तीन सितारों की जगह चैम्पियंस लिख दिया।

एटीकेएमबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ इससे पिछले सत्र में अपने-अपने लीगों (अलग-अलग टीमों के तौर पर) दोनों क्लबों की जीत को सम्मानित किया जा रहा है।’’

इसमें कहा गया कि घरेलू मैचों के लिए टीम की जर्सी पर हरे और लाल रंग की धारियां हैं ‘जिससे प्रतिष्ठित रंगों को सम्मान प्रदान किया रहा है’।

बयान में कहा गया, ‘‘ घरेलू और विरोधी टीम की मेजबानी में खेले जाने वाले मैचों की किट में मोहन बागान के शानदार इतिहास की झलक है।’’

विरोधी टीम की मेजबानी वाले मैचों के लिए टीम ने सफेद जर्सी तैयार की है जिसके बीच में ऊपर से नीचे की तरफ हरे और लाल रंग की लाइन है।

एटीकेएमबी 20 नवंबर से शुरू हो रहे आईएसएल के पहले मैच केरल ब्लास्टर्स से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!