असम के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने साइकिल चलाकर लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Published: July 21, 2021 02:53 PM2021-07-21T14:53:11+5:302021-07-21T14:53:11+5:30

Assam CM and other leaders wished Lovlina Borgohain by cycling | असम के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने साइकिल चलाकर लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी

असम के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने साइकिल चलाकर लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी

गुवाहाटी, 21 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बुधवार को साइकिल चलाकर तोक्यो ओलंपिक में असम की एकमात्र प्रतियोगी (महिला मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उनके साथ कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘गो फॉर ग्लोरी - लवलीना’ में भाग लिया। यह साइकिल रैली ‘लास्ट गेट’ से शुरू हुई और शहर के नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि रैली का आयोजन ‘असम की बेटी’ लवलीना को प्रेरित करने और समर्थन देने के लिए किया गया है जो तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में इस मुक्केबाज के पिता तिकेन बोरगोहेन को भी सम्मानित किया और लोगों से एकजुट होकर 69 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ी को समर्थन देने को कहा।

शर्मा ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया,‘‘ हमें लवलीना पर बहुत गर्व है, वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी हैं। आप देश का गौरव बढ़ाती रहो।’’

असम सरकार ने जून में अर्जुन पुरस्कार विजेता को इन खेलों की तैयारी में मदद करने के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।

उन्होंने पिछले साल मार्च में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam CM and other leaders wished Lovlina Borgohain by cycling

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे