Asian Para Games 2023: दीप्ति जीवनजी ने किया कमाल, नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड बनाते स्वर्ण पर किया कब्जा, भारत ने अभी तक 24 पदक अपने नाम किया

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 24, 2023 12:33 PM2023-10-24T12:33:10+5:302023-10-24T12:38:07+5:30

Asian Para Games 2023: मंगलवार को चीन के हांगझू में एशियाई पैरा गेम्स 2023 में एक नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड स्थापित किया।

Asian Para Games 2023 medals tally Deepthi Jeevanji won India’s eighth gold medal women’s 400m-T20 setting new Asian Para record October 24 India fourth  | Asian Para Games 2023: दीप्ति जीवनजी ने किया कमाल, नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड बनाते स्वर्ण पर किया कब्जा, भारत ने अभी तक 24 पदक अपने नाम किया

photo-ani

Highlightsदीप्ति ने 56.69 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ थाईलैंड की ओरावान कैसिंग को हराया।आठ स्वर्ण, आठ रजत और 8 कांस्य सहित 24 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।अजय कुमार ने 54.85 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता।

Asian Para Games 2023: दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर-टी20 में भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीता और मंगलवार को चीन के हांगझू में एशियाई पैरा गेम्स 2023 में एक नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड स्थापित किया।  भारत फिलहाल आठ स्वर्ण, आठ रजत और 8 कांस्य सहित 24 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

दीप्ति ने 56.69 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ थाईलैंड की ओरावान कैसिंग को हराकर शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया। ओरावान ने 59.00 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दिया और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्राची यादव ने कैनोइंग (पाल नौकायन) और दीप्ति जीवनजी 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

सोमवार को कैनोइंग वीएल2 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली प्राची ने केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों का दूसरा पदक हासिल किया।  दीप्ति ने महिला टी20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खेलों और एशियाई रिकॉर्ड 56.69 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अजय कुमार (पुरुष टी64 400 मीटर) और सिमरन शर्मा (महिला टी12 100 मीटर) ने रजत पदक जीता।

जबकि मनीष कौरव (पुरुष केएल3 डिंगी), गजेंद्र सिंह (पुरुष वीएल2 डिंगी) और एकता भयान (महिला 32/51 क्लब थ्रो) ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किया। खेलों के दूसरे दिन भारत ने अब तक दो स्वर्ण सहित सात पदक हासिल किये हैं। पदक तालिका में भारत 24 पदकों (आठ स्वर्ण, आठ रजत, आठ कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है।

पुरुषों की 400 मीटर-टी64 फ़ाइनल में अजय कुमार ने 54.85 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता। मनीष कौरव ने कैनो मेन्स केएल3 फाइनल इवेंट में कांस्य पदक जीता। सोमवार को महिलाओं के वीएल2 फाइनल में रजत पदक हासिल करने के बाद प्राची यादव ने कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Web Title: Asian Para Games 2023 medals tally Deepthi Jeevanji won India’s eighth gold medal women’s 400m-T20 setting new Asian Para record October 24 India fourth 

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे