Asian Para Games 2018: भारत ने 72 मेडल जीतते हुए रचा इतिहास, अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ समाप्त किया अभियान

By भाषा | Published: October 14, 2018 11:02 AM2018-10-14T11:02:24+5:302018-10-14T11:02:24+5:30

Asian Para Games 2018: भारत ने 13 अक्टूबर को खत्म हुए एशियन पैरा गेम्स में 72 मेडल जीतते हुए किया अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Asian Para Games 2018: India wins 72 medals to end campaign with best ever show | Asian Para Games 2018: भारत ने 72 मेडल जीतते हुए रचा इतिहास, अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ समाप्त किया अभियान

भारत ने 72 मेडल जीतते हुए किया एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जकार्ता, 14अक्टूबर: भारत ने एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक अपनी झोली में डाले जिसमें 15 स्वर्ण शामिल रहे। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। 

भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा। चीन 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य से कुल 319 पदक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर था जबकि दक्षिण कोरिया (53 स्वर्ण, 45 रजत और 47 कांस्य) और ईरान (51, 42, 43) उसके बाद रहे। 

वर्ष 2014 में पिछले चरण में भारत ने 33 पदक अपने नाम किये थे जिसमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे। शनिवार को भारत के सभी पांचों पदक बैडमिंटन से आए। 

पुरुषों के एकल एसएल3 क्लास बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19 15-21 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पैरा शटलर तरुण ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। उन्होंने पुरुष एकल एसएल4 क्लास में चीन के युयांग गाओ को 21-16 21-6 से शिकस्त दी। 

मनोज सरकार ने पुरुष एकल एसएल3 में, मनोज सरकार और प्रमोद भगत तथा आनंद कुमार गौड़ा और नीतेश कुमार की जोड़ियों ने पुरुष डबल्स एसएल3-एसएल4 पेयर्स में कांस्य पदक जीते। पैरा एथलेटिक्स ने भारत को आधे पदक (36) दिलाए, जिसमें सात स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल रहे। बैडमिंटन और शतरंज में नौ-नौ जबकि पैरा तैराकी में आठ पदक मिले। 

Web Title: Asian Para Games 2018: India wins 72 medals to end campaign with best ever show

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे