एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले हाकम सिंह का निधन

By भाषा | Published: August 14, 2018 07:10 PM2018-08-14T19:10:39+5:302018-08-14T19:11:16+5:30

हाकम सिंह ने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों में 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता था।

asian games gold medal winner hakam singh passes away | एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले हाकम सिंह का निधन

हाकम सिंह

चंडीगढ़, 14 अगस्त: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हाकम सिंह का आज पंजाब के संगरूर में निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका  लीवर तथा गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था। वह 64 बरस के थे।

हाकम सिंह ने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों में 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता। ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हाकम सिंह ने 6 सिख रेजीमेंट में हवलदार के रूप में काम किया।

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनके लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की थी जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने हाकम सिंह के निधन पर शोक जताया है। 


Web Title: asian games gold medal winner hakam singh passes away

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे