लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक, पारुल चौधरी और प्रीति ने किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 18:16 IST

Asian Games 2023: बहरीन की विनफ्रेड मुतिले यावी ने नौ मिनट 18.28 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्दे पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था।3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

Asian Games 2023: भारत की पारुल चौधरी और प्रीति ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। दोनों भारतीय खिलाड़ी हालांकि बहरीन की विनफ्रेड मुतिले यावी से काफी पीछे रहीं जिन्होंने नौ मिनट 18.28 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने बहरीन की धाविका से नौ सेकेंड से भी अधिक समय लिया। प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रीति ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इससे पहले खेलों का रिकॉर्ड बहरीन की ही जेबेट रुथ के नाम था जिन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों के दौरान नौ मिनट 31.36 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। पारुल भी एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहीं लेकिन यह उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं था।

उन्होंने इस साल अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के दौरान नौ मिनट 15.31 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था। प्रीति भी अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद पारुल से लगभग 16 सेकेंड पीछे रही। उनके और बहरीन की मेकोनेन टिगेस्ट के बीच कांस्य पदक के लिए करीबी मुकाबला था।

मेकोनेन नौ मिनट 43.71 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं। कीनिया में जन्मीं 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता बहरीन की मावी ने जल्द ही बाकी खिलाड़ियों पर मजबूत बढ़त बना ली और उन्होंने पारुल को कम से कम 50 मीटर के अंतर से पछाड़ा।

पुरुष 200 मीटर फाइनल में भारत के अमलान बोरगोहेन 20.98 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे। स्वर्ण पदक जापान के कोकी उएयामा ने 20.60 सेकेंड के समय के साथ जीता। सऊदी अरब के मोहम्मद अब्दुल्लाह अबकर (20.63 सेकेंड) को रजत जबकि चीनी ताइपे के येंग चुन हेन (20.74 सेकेंड) को कांस्य पदक मिला।

टॅग्स :एशियन गेम्सअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

क्रिकेटबीसीसीआई चुनाव: आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल की जगह कौन?, संजय नाइक और राजीव शुक्ला दावेदार, रोजर बिन्नी को कौन करेगा रिप्लेस

ज़रा हटकेभाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बोले-पहले अंतरिक्ष यात्री प्रभु हनुमान?, अखिलेश यादव का तंज-सारे भगवान अंतरिक्ष में ही रह रहे हैं

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!