लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: खेल मंत्रालय ने 804 सदस्यीय दल को मंजूरी दी, 755 का खर्च वहन करेगी सरकार

By भाषा | Updated: August 11, 2018 18:26 IST

निशानेबाज हीना सिद्धू के पति अैर कोच रौनक पंडित और जिम्नास्टिक स्टार दीपा करमाकर के कोच बिशेश्वर नंदी सरकारी खर्च पर जायेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: खेल मंत्रालय ने एशियन गेम्स के लिये 804 सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी लेकिन साथ ही कहा है कि वह 755 सदस्यों का खर्च उठायेगा जबकि 232 में से 49 अधिकारियों का खर्च सरकार नहीं उठायेगी। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा भेजे गए सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी लेकिन यह भी कहा कि 49 अधिकारी अपने महासंघ के खर्च पर जा सकते हैं।

सरकार 572 खिलाड़ियों, 183 अधिकारियों, 119 कोचों और 21 डाक्टरों और फिजियो और 43 अन्य अधिकारियों का खर्च उठायेगा। ये 572 खिलाड़ी 36 खेलों में भाग लेंगे जिनमें 312 पुरूष और 260 महिलायें हैं। सरकार 26 मैनेजरों का खर्च नहीं उठायेगी जिनके नाम आईओए ने भेजे थे। इनके अलावा तीन कोचों और 20 अन्य अधिकारियों को भी इस शर्त पर मंजूरी दी गई है कि उनका खर्च सरकार नहीं उठायेगी। 

आईओए ने सोमवार को सूची सरकार को भेजी थी और बिना किसी विवाद के इन्हें हरी झंडी मिल गई। खेल मंत्रालय ने आईओए के 12 सदस्यीय दल को भी सरकारी खर्च पर जाने की मंजूरी दे दी जिसमें दल प्रमुख और चार उप प्रमुख शामिल हैं।

आईओए ने कहा कि उसके 12 सदस्यीय दल को सरकार से मंजूरी की जरूरत नहीं है क्योंकि उसे वह अपने खर्च पर भेजेगा। उसने मंत्रालय को सूची नहीं भेजी थी जिसने राज कुमार संचेती को दल का उप प्रमुख बनाये जाने पर ऐतराज जताया था।

खेल मंत्रालय से आईओए को भेजे गए पत्र में कहा गया , 'एशियाई खेलों में भारतीय दल में 804 सदस्यों की भागीदारी को सरकार की मंजूरी है जिनमें 572 खिलाड़ी, 122 कोच या हाई परफार्मेंस निदेशक, 26 मैनेजर, 21 डाक्टर और फिजियो और 63 अन्य अधिकारी हैं।'

इसमें कहा गया, 'इनमें से 755 सदस्यों का खर्च सरकार उठायेगी जिसमें हवाई किराया, वीजा फीस वगैरह शामिल है।'

आईओए द्वारा भेजे गए 122 कोचों की सूची में से तीन का खर्च सरकार वहन नहीं करेगी। एथलेटिक्स दल में से सात अधिकारियों का खर्च सरकार नहीं उठायेगी। चार निजी ट्रेनरों के नाम को भी पी कार्ड वर्ग में मंजूरी दे दी गई है जिसके मायने हैं कि इनका खर्च सरकार पर नहीं होगा। इनमें फर्राटा धाविका दुती चंद के कोच रमेश सिंह और 400 मीटर के कोच बसंत सिंह शामिल हैं।

कुराश टीम के छह अधिकारियों को भी पी कार्ड वर्ग में मंजूरी मिली है। इसी तरह हैंडबाल में 10 में से पांच अधिकारी अपने खर्च पर जायेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों की तरह एशियाई खेलों में किसी खिलाड़ी के माता पिता को अतिरिक्त अधिकारी के तौर पर मंजूरी नहीं मिली है । बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी वी सिंधू के फिजियो दल में शामिल है और उनका खर्च सरकार उठायेगी। 

निशानेबाज हीना सिद्धू के पति अैर कोच रौनक पंडित और जिम्नास्टिक स्टार दीपा करमाकर के कोच बिशेश्वर नंदी भी सरकारी खर्च पर जायेंगे। 572 खिलाड़ियों और 119 कोचों को प्रतिदिन 50 डालर आउट आफ पाकेट भत्ता मिलेगा। वहीं 21 डाक्टरों और फिजियो को 25 डालर प्रतिदिन दिये जायेंगे। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!