लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018 के लिए 524 भारतीय एथलीटों के दल की घोषणा, फुटबॉल को नहीं मिली जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 3, 2018 17:03 IST

Asian Games 2018: एशियन गेम्स 2018 के लिए भारत के 524 एथलीटों के दल की घोषणा कर दी गई है, फुटबॉल बाहर

Open in App

नई दिल्ली, 03 जुलाई: भारतीय ओलंपिक असोसिएशन (IOA) ने एशियन गेम्स 2018 के लिए 524 सदस्यीय एथलीटों के दल की घोषणा कर दी है। 18 अगस्त से 2 सितंबर तक इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में भारत 36 खेलों में मेडल जीतने उतरेगा। एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय दल में 277 पुरुष और 247 महिला एथलीट शामिल हैं।   

फुटबॉल टीम को लेकर जारी विवाद के बीच आईओए ने मंगलवार को एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलीटों के दल की घोषणा की। हालांकि ये दल इंचन में 2014 में हुए पिछले एशियन गेम्स से छोटा है, पिछले एशियन गेम्स में 28 खेलों में 541 भारतीय एथलीटों ने हिस्सा लिया था। 

भारत एशियन गेम्स 2018 के इन 36 खेलों में लेगा हिस्सा

इन आठ खेलों समेत भारत जिन कुल 36 खेलों में हिस्सा लेगा उनमें, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बोलिंग, केनो-कायक (स्प्रिंट), केनो कायक (स्लालोम), साइक्लिंग, इक्वेस्ट्रेन, फेंसिंग, जिमनास्टिक, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, कुराष, पेनाक सिलाट, रोलर्स स्केटिंग, रोइंग, सेलिंग, सांबो, स्पेक्टेकरॉ, शूटिंग, स्क्वैश, ताइक्वांडो, ट्राइथलॉन, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग और वुशू शामिल हैं।

इस बार के एशियन गेम्स में भारत उन आठ नए खेलों में हिस्सा लेगा, जिनमें देश को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ये खेल हैं, कराटे, कुराष, पेनाक, पेनाक सिलाट, रोलर्स स्केटिंग, सांबो, स्पेक्टेकरॉ, ट्राईथलॉन और सॉफ्ट टेनिस।

इन खेलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 52 खिलाड़ी एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे, उसके बाद 36 खिलाड़ियों के साथ हॉकी का नंबर है, जिनमें 18 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद निशानेबाजी और वॉलीबॉल का नंबर आता है जिसमें 28-28 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वही कबड्डी की महिला और पुरुष टीम के 12-12 खिलाड़ी शामिल होंगे।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!