लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2018: भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम पहले मैच में हारी, महिला टीम का मुकाबला कल

By भाषा | Updated: August 13, 2018 17:28 IST

महिला वर्ग में 10 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारत ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया, कजाखस्तान, चीन और उत्तर कोरिया से भिड़ेगा।

Open in App

जकार्ता, 13 अगस्त: भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम को एशियाई खेलों के अपने पहले मैच में सोमवार को यहां चीनी ताइपे के खिलाफ 28-38 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के एशियाई खेलों में प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया था लेकिन बाद में टीम को स्वीकृति मिल गई। एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह 18 अगस्त को यहां होना है लेकिन हैंडबाल और फुटबाल सहित कई स्पर्धाएं आज से शुरू हो गई। भारतीय पुरुष टीम को 13 टीमों की पुरुष प्रतियोगिता में ग्रुप डी में चीनी ताइपे और इराक के साथ रखा गया है। 

महिला वर्ग में 10 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारत ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया, कजाखस्तान, चीन और उत्तर कोरिया से भिड़ेगा। महिला टीम अपना पहला मैच कल कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम को इन खेलों में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ा था क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ ने एशिया में आठ या इससे बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को ही एशियाई खेलों में भेजने की नीति बनाई थी। भारतीय पुरुष टीम की रैंकिंग 12वीं है।

ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान, चीन, ओमान और यूएई के हटने के बाद जकार्ता में खेलने वाली टीमों के बीच भारत की रैंकिंग सात हो गई। भारतीय हैंडबाल महासंघ ने टीम को खेलों में जगह दिलाने के लिए इस तर्क का इस्तेमाल किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद उसे आईओए से हरी झंडी मिली।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!