लाइव न्यूज़ :

एशियाई मुक्केबाजी: शिव थापा ने लगातार चौथा पदक पक्का किया, सरिता और निखत भी सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: April 24, 2019 00:20 IST

शिव थापा (60 किग्रा) ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर इस प्रतियोगिता में अपना लगातार चौथा स्वर्ण पदक पक्का किया।

Open in App

बैंकाक, 23 अप्रैल। शिव थापा (60 किग्रा) ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर इस प्रतियोगिता में अपना लगातार चौथा स्वर्ण पदक पक्का किया जबकि अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) ने लगभग एक दशक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का शानदार अभियान जारी रखा। भारत के कुल आठ मुक्केबाज (चार महिला और चार पुरुष) क्वार्टर फाइनल्स में जीत दर्ज करके पदक दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले असम के 25 साल के थापा ने लाइटवेट वर्ग के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड के रुजाकर्न जुनत्रोंग को 5-0 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उन्हें 2015 के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के जाकिर सफीउल्लीन की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन थापा ने एशियाई चैम्पियनशिप में 2013 में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।

महिलाओं के ड्रा में पूर्व विश्व चैम्पियन सरिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खंडित फैसले से कजाखस्तान की रिम्मा वोलोस्सेंको को हराकर पदक पक्का किया। इससे पहले 37 वर्षीय सरिता 2010 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी और तब उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) ने पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की नजीम कीजाबे को हराया।

पिछली बार की रजत पदक विजेता मनीषा (54 किग्रा) ने भी फिलीपीन्स की पेटेसिओ जजा नीस को हराकर पदक पक्का किया जबकि पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) ने वियतनाम की हा थी लिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनायी। थापा के अलावा पुरुष वर्ग में सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), आशीष कुमार (75 किग्रा) और आशीष (69 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

आशीष कुमार ने सर्वसम्मति से किये गये फैसले में किर्गिस्तान के ओमेरबेक ऊलू बेह्झिगित को शिकस्त दी। शाम के सत्र में उनकी नामराशि के आशीष ने वियतनाम के तरान थो को 5-0 से हराया। सतीश ने कोरिया के किम दोइयोन को हराया। मुकाबले के दौरान भारतीय मुक्केबाज की दायीं आंख के ऊपर चोट लग गयी थी। राष्ट्रमंडल मंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन तंवर (91 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में जार्डन के हुसैन ईशाएश से 0-5 से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। महिलाओं के वर्ग में नुपुर (75 किग्रा) भी उत्तर कोरिया की पाक उन सिम से हारकर बाहर हो गयी।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!